Utilities Modal Preview
Resize Image

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025–26: पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और नई अंतिम तिथि | पूरी जानकारी

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025–26 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के माध्यम से राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को अपना उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता (₹5 लाख अनुदान + ₹5 लाख ब्याजमुक्त ऋण) तथा प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की जाती है। अगर आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें: आवेदन की नई अंतिम तिथि योजना का उद्देश्य पात्रता मानदंड आवश्यक दस्तावेज आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

Blog Cover Image

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025–26 | पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया — पूरी जानकारी

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025–26 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के माध्यम से राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को अपना उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता (₹5 लाख अनुदान + ₹5 लाख ब्याजमुक्त ऋण) तथा प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की जाती है।

यहाँ जानें — आवेदन तिथि, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी — आसान भाषा में।


📅 आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

⚠️ नोटिस — तिथि विस्तार (Date Extended): बिहार सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे कर दिया गया है।

आवेदन प्रारंभ 25 फरवरी 2026, अपराह्न 3:00 बजे

पुरानी अंतिम तिथि 15 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे

नई अंतिम तिथि (Extended) 23 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे

पोर्टल निर्धारित समय पर बंद हो जाता है — अंतिम तिथि का इंतजार न करें, आज ही आवेदन करें।


महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन पोर्टल udyamiuser.bihar.gov.in
आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in
आधिकारिक दिशा-निर्देश (PDF) Guideline for MMUY 2025-26
परियोजना सूची: प्रोजेक्ट चुनने से पहले यह पूरी सूची जरूर देखें:👉 Project List: Mukhyamantri Udyami Yojana 2025–26: सभी स्वीकृत परियोजनाओं की पूरी सूची | VisonX Digital


योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का मुख्य लक्ष्य है — बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और राज्य में नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना। इसके अंतर्गत सरकार:

  • बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करती है
  • महिलाओं और कमजोर वर्गों को आर्थिक सहयोग देती है
  • नए उद्योगों की स्थापना के लिए वित्तीय मदद करती है
  • राज्य में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करती है


योजना के तहत मिलने वाला लाभ

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएँ मिलती हैं:

  • कुल वित्तीय सहायता -: अधिकतम ₹10 लाख
  • अनुदान (Grant) -: परियोजना लागत का 50% — अधिकतम ₹5 लाख
  • ऋण (Loan) -: शेष राशि — ब्याजमुक्त (युवा उद्यमी योजना के मामले मे 1% का ब्याज के साथ)
  • प्रशिक्षण -: निःशुल्क प्रशिक्षण एवं हैंडहोल्डिंग सपोर्ट


यह योजना नए उद्यमियों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगता।


पात्रता (Eligibility)

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • बिहार का स्थायी निवासी हो
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10+2 / ITI / Polytechnic / समकक्ष
  • आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष
  • इकाई का गठन हो (Proprietorship / Partnership / LLP / Pvt. Ltd.)
  • व्यवसाय आवेदक के PAN पर पंजीकृत हो


आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • इंटर / समकक्ष प्रमाण पत्र
  • उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (जहाँ लागू हो — महिला आवेदिकाओं के लिए अनिवार्य नहीं)
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • UDID कार्ड (केवल दिव्यांग श्रेणी के लिए)
  • लाइव फोटो
  • हस्ताक्षर
⚠️ यदि आप मेडिकल जांच घर परियोजना चुन रहे हैं, तो DMLT / BMLT प्रमाण पत्र अनिवार्य है।


आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए चरणों को ध्यान से फॉलो करें:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: udyamiuser.bihar.gov.in
  2. नया रजिस्ट्रेशन करें — मोबाइल नंबर और आधार से (मोबाईल नंबर वही दें जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है, अन्यथा OTP प्राप्त नहीं होगालॉगिन करें और आवेदन फॉर्म खोलें
  3. व्यक्तिगत और शिक्षा विवरण भरें
  4. परियोजना (Project) चुनें — सूची ध्यान से देखें
  5. सभी दस्तावेज अपलोड करें — साफ और पठनीय
  6. Live Photo अपलोड करें
  7. फॉर्म की जाँच करें और सबमिट करें


इसके बाद रैंडमाइजेशन व स्क्रूटिनी प्रक्रिया पूरी होगी

चयन के बाद प्रशिक्षण और फिर राशि जारी की जाएगी


आवेदन में होने वाली सामान्य गलतियाँ

इन गलतियों से बचेंगे तो चयन की संभावना बढ़ेगी:

  • ❌ गलत श्रेणी (Category) का चुनाव
  • ❌ धुंधले या अपठनीय दस्तावेज अपलोड करना
  • ❌ लाइव फोटो सही तरीके से न देना
  • ❌ गलत परियोजना (Project) का चुनाव
  • ❌ अंतिम तारीख तक इंतजार करना
  • ❌ PAN और आधार की जानकारी में अंतर (Mismatch)
  • ❌ प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना



FAQs — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. आवेदन की नई अंतिम तिथि क्या है?

👉 अब 23 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

Q2. क्या 12वीं पास होना जरूरी है?

👉 हाँ, न्यूनतम 10+2 / ITI / Polytechnic या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है।

Q3. कितनी राशि मिलती है?

👉 अधिकतम ₹10 लाख — जिसमें ₹5 लाख अनुदान और ₹5 लाख ब्याजमुक्त ऋण शामिल है।

Q4. क्या महिलाएँ भी आवेदन कर सकती हैं?

👉 हाँ, महिला उद्यमी योजना में सभी वर्ग की महिलाएँ पात्र हैं।

Q5. आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?

👉 आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।

Q6. क्या परियोजना बाद में बदल सकते हैं?

👉 नहीं। एक बार चयन के बाद परियोजना में बदलाव सामान्यतः स्वीकार नहीं किया जाता।


 यह भी पढ़ें (Also Read)


निष्कर्ष

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025–26 बिहार के युवाओं और महिलाओं के लिए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का एक बेहतरीन अवसर है। सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मार्च 2026 कर दी है, लेकिन समय सीमित है।

अभी सभी दस्तावेज तैयार करें और जल्द से जल्द आवेदन करें — अंतिम तारीख का इंतजार न करें।)

Published: February 25, 2026
Last Updated: March 15, 2026
Author Avatar
Written & Maintained by Er. Utsav Founder of VisonX