Utilities Modal Preview
Resize Image

Bihar Farmer ID Registration 2026

बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ देने के उद्देश्य से Bihar Farmer ID Registration 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत हर किसान को एक यूनिक Farmer ID (किसान पहचान संख्या) दी जाएगी। इस Farmer ID के माध्यम से किसान अब कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं जैसे सब्सिडी, अनुदान, बीज, खाद, फसल बीमा और PM Kisan योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए लाभ सीधे उनके बैंक खाते तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।

Bihar Farmer ID Registration 2026 – बिहार के किसानों के लिए बड़ी पहल


संक्षिप्त विवरण – Bihar Farmer ID Registration 2025

  • योजना का नाम: Bihar Farmer ID Registration 2025
  • विभाग: कृषि विभाग, बिहार सरकार
  • लाभार्थी: बिहार राज्य के किसान
  • मुख्य लाभ: कृषि योजनाओं का लाभ, सब्सिडी, PM-KISAN, DBT
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन (online)
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/

योजना का उद्देश्य (Objective of Scheme)

Bihar Farmer ID योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक डिजिटल पहचान प्रदान करना है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के मिल सके।

मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • सभी किसानों को एक यूनिक Farmer ID प्रदान करना
  • कृषि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचाना
  • PM Kisan और अन्य DBT योजनाओं से जोड़ना
  • किसानों की पहचान और भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण
  • सब्सिडी और अनुदान वितरण में पारदर्शिता लाना

कौन–कौन लाभ उठा सकते हैं (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करते हों:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी हो
  • व्यक्तिगत या संयुक्त भूमि के स्वामी किसान

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

Farmer ID रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आइडी (यदि उपलब्ध हो)
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज (खतियान / जमाबंदी / रसीद)
  • योजना के लाभ (Benefits of Scheme)

Bihar Farmer ID जारी होने के बाद किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा। इस पहचान संख्या के माध्यम से किसान एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाओं से जुड़ सकेंगे।

  • एक ही Farmer ID से सभी केंद्र व राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ
  • Direct Benefit Transfer (DBT) के तहत सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा
  • PM Kisan योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं में स्वतः पंजीकरण की सुविधा
  • फसल बीमा, कृषि यंत्र एवं उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी में प्राथमिकता
  • बीज, खाद और डीजल अनुदान के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और तेज
  • आवेदन, जांच और स्वीकृति प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और कम समय

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: वर्ष 2026
  • अंतिम तिथि: कोई तिथि निर्धारित नहीं किया गया है
  • सत्यापन प्रक्रिया: विभागीय नियमों के अनुसार
  • लाभ वितरण: सफल रजिस्ट्रेशन के बाद

आवेदन प्रक्रिया – Online / Offline (How to Apply)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

Bihar Farmer ID के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु किसानों को नीचे बताए गए सभी चरणों का पालन करना होगा। पूरी प्रक्रिया सरल है और घर बैठे या CSC सेंटर की मदद से पूरी की जा सकती है।

  • सबसे पहले बिहार Farmer Registry की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
  • https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/
  • होमपेज पर “Login as Farmer” विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आपका अकाउंट पहले से बना हुआ नहीं है, तो “Create New User Account” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएँ।
  • इसमें मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से सत्यापन करें और पासवर्ड सेट करें।
  • अकाउंट बन जाने के बाद लॉगिन पेज पर जाकर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Farmer Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर को OTP के माध्यम से सत्यापित करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी Address Details (पता संबंधी जानकारी) भरें।
  • फिर भूमि विवरण (Land Details) दर्ज करें।
  • Survey Number के स्थान पर अपनी जमीन का खेसरा नंबर सही-सही भरें।
  • मांगी गई अन्य आवश्यक जानकारी भरने के बाद “Proceed to E-Sign” पर क्लिक करें।
  • OTP के माध्यम से E-Sign प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आवेदन रसीद (Acknowledgement Slip) को डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
  • आपका आवेदन अब Verification Process में चला जाएगा।
  • यदि भरी गई सभी जानकारियाँ सही पाई जाती हैं, तो आवेदन 24 से 48 घंटे के भीतर स्वीकृत (Approved) कर दिया जाता है और आपको Farmer ID जारी कर दी जाती है

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Offline)

जो किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे नजदीकी CSC (common service center) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं:

  • नजदीकी पंचायत कृषि कार्यालय / प्रखंड कृषि कार्यालय जाएँ / CSC सेंटर जाए
  • व्यक्तिगत और भूमि से जुड़ी जानकारी दे
  • आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें
  • भरा हुआ फॉर्म जमा करें और रसीद प्राप्त करें


आवेदन की स्थिति कैसे देखें (Application Status Check)

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ : https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/
  • Check Farmer ID Status पर क्लिक करें
  • आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई देगी


महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)



Published: January 10, 2026
Last Updated: February 23, 2026
Author Avatar
Written & Maintained by Er. Utsav Founder of VisonX
551 views